करेड़ा: संजाडी का बाडिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, विद्यालय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
करेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितांबा के अंतर्गत संजाडी का बाडिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को पहुंची ओर विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।