झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान सोमवार को रांची में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच टकराव हुआ। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
लाठीचार्ज के बाद कुछ प्रदर्शनकारी रोते और घायल अवस्था में नजर आए। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि अब सरकार के किसी मंत्री से नहीं, सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं ने सरकार को सत्ता तक पहुंचाया है और वही उसे सत्ता से हटा भी सकते हैं।
#breakingnews #breaking #newsupdate #livenews #latestnews