टापरी: टापरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुख देव पुत्र गंगा देव का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया
Tapri, Kinnaur | May 7, 2025 सुख देव ने अपने मोबाइल फोन की गुमशुदगी की रिपोर्ट 4 मई 2025 को पुलिस थाना टापरी में दर्ज कराई थी। टापरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार उसे ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की। बरामद किए गए मोबाइल फोन को आज विधिवत रूप से उसके मालिक सुख देव को सौंप दिया गया।