खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में सुलगांव निवासी पीरू पिता नजरअली व हकीम पिता नजर अली पर 59 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दोनों ने जुर्माना समय पर जमा नहीं करने पर राशि आरआरसी जारी कर भू राजस्व के बकाया की तरह वसूल की जाएगी।