गुना नगर: पुराना बस स्टैंड गुरुद्वारे में सिंधी समाज ने शरबत और लंगर बांटकर मनाई आराध्य देव झूलेलाल जी की जयंती
गुना में सिंधी समाज द्वारा आराध्य देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई गई। पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे में शरवत और लंगर बांटा गया। इस दौरान सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गुरुद्वारे में झूलेलाल जयंती पर अरदास और कीर्तन का दौर दिन भर चला। सिंधी समाज के लोगो ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। आराध्य देव झूलेलाल जयंती पर चैती चांद का उत्सव भी मनाया गया।