लोहरदगा: ग्राम स्वराज्य संस्थान सचिव सीपी यादव ने कहा- बाबा साहेब के आदर्शों से शिक्षा, समानता व न्याय से ही बनेगा समतामूलक समाज
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव सी. पी. यादव द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई।