बलौदा: बिरगहनी गांव में लड़ाई को छुड़ाने पर पीड़ित को पड़ा महंगा, आरोपी ने पीड़ित से की मारपीट, बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में पीड़ित को लड़ाई छगड़ा को छुड़ाना महंगा पड़ गया है. पुलिस ने गाली गलौज मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी सत्यपाल कुर्रे के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, शत्रुहन प्रसाद जटवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है।