दुधि: जोरुखाड़ गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रजनि कांत पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।