सैदपुर: सड़क दुर्घटना में घायल भीमापार के रोड लाइट संचालक की मौत, शादी की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही ज्योति हुई विधवा
बीते सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र के भीमापार निवासी युवक की आखिरकार मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांपते हाथों से बूढ़े पिता ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर किसी का हृदय कांप गया।