राघोगढ़: राघोगढ़ में हुआ 63वा उर्स शरीफ का शानदार आयोजन, विधायक जयवर्धन सिंह और बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
राघोगढ़ में हजरत चंदशाह बली का 63वां उर्फ शरीफ का शानदार आयोजन हुआ। 8 जून को राघोगढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष ने बताया, बीती रात आयोजन में विधायक जयवर्धन सिंह परिवार सहित शामिल हुए। अयोध्या के साकिब अली और कानपुर की शिवा परवीन के बीच शानदार मुकाबले हुए। मुस्लिम समाज के साथ बड़ी संख्या में सभी वर्ग धर्म समाज के लोग शामिल हुए। सुबह तक कव्वाली का दौर जारी रहा।