रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने 5 साल बाद 2-2 हजार के इनामी दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, टॉयलेट सीटों से भरी गाड़ी चोरी
Ramgarh, Alwar | Jun 28, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने पांच साल पुराने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो-दो हजार रुपए के इनामी दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने हरियाणा के नूंह में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।