आज़मगढ़: RSS आर्यमगढ़ नगर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की कुंवर सिंह उद्यान में धूमधाम से मनाई गई जयंती
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ नगर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की कुंवर सिंह उद्यान में धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ देशभक्ति एकल गीत से हुआ। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सत्येंद्र ने प्रेरणास्रोत रूप के रूप में डॉ अंबेडकर के बालकाल के जीवन पर, आर्थिक सामाजिक विभिन्न संकट के दौर का विस्तृत विवरण बताया।