जमालपुर: मुंगेर पुलिस का साइबर ठगी पर प्रहार, पीड़ित को वापस मिले एक लाख रुपये
साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार दोपहर मुंगेर साइबर थाना की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के बल पर साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के एक लाख रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। जानकारी के अनुसार, हेरूदियारा निवासी शशांक शेखर साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगी के दौरान उनके खाते से एक लाख रुपये की निकासी कर ली गई थी। मामले