छतरपुर: धमोरा में जमीन विवाद पर हुआ खूनी संघर्ष, बंदूक की बट और पत्थरों से हमला, 4 घायल
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में नौगांव रोड पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को हिंसक झड़प हो गई। घायल ने शनिवार कि सुबह 8:20 बजे आरोप लगाया है कि एक पक्ष ने बंदूक की बट और पत्थरों से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।