विष्णुगढ़: जोबर गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया ध्वस्त
विष्णुगढ़ के जोबर में शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। झुंड ने गांव के कई घरों में तोडफोड़ की और कई घरों को पूरी तरह ध्वस्त भी कर दिया। झुंड में हाथियों की संख्या 30 से अधिक बताई जाती है। बताया जाता है कि रात मे हाथियों का झुंड जोबर गांव में दाखिल हो गया। इसके बाद धनेश्वर नायक, बनवारी तुरी तथा प्रेम तुरी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।