टिकारी: CUSB में उत्कल दिवस पर ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत की दिखी झांकी, कुलपति ने छात्रों का किया उत्साहवर्धन
Tikari, Gaya | Apr 16, 2026 CUSB में उत्कल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। PRO मो मुदस्सीर आलम ने गुरूवार संध्या बताया कि उत्कल दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत के पश्चात कुलपति प्रो कामेश्वरनाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा, वित्ताधिकारी रश्मि त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन एवं अन्य गणमान्यों ने ओडिशा की संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।