खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सलीमपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी के महज दो साल बाद एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी अपने ही घर में मृत मिले, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।