करहल: नगला भूपाल में तालाब की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र
तालाब की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के संबंध में नगला भूपाल निवासी दीपक मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें गांव के ही विनोद कुमार पुत्र भारत सिंह ने गाटा संख्या 284 पर अवैध कब्जा करके मकान बना लिया है अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं