शामली: दखौडी जमालपुर निवासी युवक को युवती को धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 21, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे शामली जिले के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में 15 मई को एक युवती को धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त के रूप में क्षेत्र के गांव दखौडी जमालपुर निवासी गौरव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है।