चैनपुर: तलैया बभण्डी गोलीकांड: अरुण शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तेज़ी दिखाई
चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बभण्डी गोलीकांड में अरुण शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने शनिवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी कि सोनपुरवा निवासी सरयू पासवान के लिखित आवेदन के आधार पर अरुण शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।