बिल्हौर: बिकरु कांड के आरोपी जयकांत बाजपेई समेत 5 आरोपियों को मिली सशर्त जमानत
बिकरु कांड में कुख्यात विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई समेत 5 आरोपियों की हाईकोर्ट ने सोमवार शाम 4 बजे जमानत याचिका मंजूर कर ली है। 2 जुलाई 2020 की देर रात घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्र समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। आरोपी बीते 5 साल से जेल में है। हालांकि, कई अन्य केस लंबित होने के कारण अभी आरोपी जेल से बाहर नहीं आएंगे।