बिल्हौर: चौबेपुर थाने की पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन बरामद
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान के क्रम में चौबेपुर थाने की पुलिस टीम ने लूट की घटना करने वाले दो वांछित आरोपी किशन कुमार और विकास को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आधिकारिक ग्रुप में सोमवार 4:00 बजे प्रेसनोट जारी करते हुए जानकारी दी कि आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन वह ₹1200 नगद बरामद किए गए हैं