बिल्हौर: बीते दिनों आए भयंकर तूफान से बिल्हौर क्षेत्र में कई जगह गिरे बिजली के खंभे, बिजली न आने से जनता परेशान
चौबेपुर मं धना समेत कई इलाकों में 400 केवीएम के पावर ग्रिड सप्लाई के पांच पोल टूट गए इस व्यवधान से चौबेपुर औद्योगिक क्षेत्र की 80 फैक्ट्रियां बंद है।जिससे कारोबारी को लगभग 10 लख रुपए का नुकसान हुआ है ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 1:00 बताया कि 48 घंटे से ज्यादा समय बीत गया है पर अभी तक बिजली नहीं आई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।