मंझनपुर: अमीनपुर सवरो गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, 4 को आई गंभीर चोट, ग्रामीणों ने रोड किया जाम
अमीनपुर सवरो गांव निवासी आफाक अहमद ने करारी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के दबंगों से पिछले कई दिनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को समय 3 बजे वह अपने गेस्ट हाउस से घर खाना खाने गया था। तभी दबंगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। वह घर के अंदर भाग़ा तो सभी दबंग घर के अंदर घुस गए। और मारपीट शुरू कर दिया जिसमे इस्तियाक समेत चार घायल हो गए हैं।