बांधवगढ़: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपील, दोपहर में धूप से बचने की सलाह
उमरिया जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. एस. चंदेल ने कहा है कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोग दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा धूप में निकलते समय छाता, टोपी और सूती क