गुना नगर: मंडी में बारिश के बाद अफरा-तफरी, किसानों और व्यापारियों का डाक नीलामी को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से मंडी में किसानों की परेशानी बढ़ गई। बीज निगम परिसर में कीचड़ होने से अफरा-तफरी मच गई और खरीदी को लेकर किसानों व व्यापारियों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और अंत में तय हुआ कि खरीदी नियमानुसार—पहले दशहरा मैदान, फिर बीज निगम में होगी।