बाठिया गांव निवासी किसान अरुण सिंह मोटर चालू करने कनेक्शन कर रहा था । तभी सगमनिया में इलाके का दबंग शंकर सिंह अपने एक दर्जन साथियों के साथ आया पाइप से हमला कर दिया, जिससे किसान का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया । हमले के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है । मंगलवार की सुबह 1230 परिजन घायल किसान अरुण को सतना के निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे है ।