नागौद से सिंहपुर जा रहे मजदूर भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की हालत गंभीर, रीवा मेडिकल रेफर
नागौद मे मजदूरी कर दो सगे भाई सुशील वर्मा और राजकुमार वर्मा बाइक से अपने गांव सिंहपुर पुरवा जा रहे थे । सिंहपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया । एक्सीडेंट मे गंभीर घायलो को एंबुलेंससे नागौद अस्पताल लाया गया, सोमवार रात 11 बजे घायलो को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया । 1 भाई की हालत नाजुक होने से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।