गडरा कांड के बाद सेमरिया चौराहे से कोल जनजाति समुदाय के लोगों ने निकाली रैली, CM के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मऊगंज गडरा हिंसा के बाद प्रशासन और पुलिस की निर्दोष कोल आदिवासियों से मारपीट अभद्रता और प्रताड़ना के विरोध में कोल जनजाति नेता की अगुआई में सेमरिया चौराहे से विशाल रैली निकाली गई । रैली शहर से होती हुई मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची जहां कोल जनजाति पर प्रशासनिक और पुलिस बर्बरता के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।