धमकी भरे पोस्ट के जरिए पदाधिकारियों को परेशान करने वाला कटकमदाग थाना क्षेत्र के शिवदयाल नगर निवासी आशीष कुमार को आज सोमवार 5 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। चतरा से आयी सदर थाने की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर से गिरफ्तार किया। आरोपित का आपराधिक रिकार्ड है। पूर्व में जेल जा चुका है।