कटकमदाग: कटकमदाग प्रखंड में कल 60 केंद्रों पर होगा मतदान
क्टकमदाग 13 नंबर को 60 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 38 भवनों पर सभी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 53580 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 27038 व महिला मतदाताओं की संख्या 26542 है। वहीं कुल मतदाताओं में 85 वर्ष से अधिक वृद्ध मतदाताओं की संख्या 197 है, जिसमें पुरुष 102 व महिला 95 हैं।