पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कॉलोनी में दिनदहाड़े दुकान से पर्स चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित जायसवाल कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 11:35 बजे एक चोर दिनदहाड़े घर में बनी खुली दुकान से पर्स चोरी कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब दुकान पर मौजूद लोग अपने काम में व्यस्त थे। मौके का फायदा उठाकर चोर दुकान में घुसा और पर्स उठाकर भाग निकला। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।