नवाबगंज: BDO ने गौशालाओं को दिए निर्देश, ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, आग और चारे की पुख़्ता व्यवस्था करें
नवाबगंज के क्योंलडिया ब्लॉक में गौशाला समिति की बैठक में BDO राम शंकर सिंह ने ठंड से गोवंश की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। गौशालाओं में तिरपाल लगाने, आग जलाने, टाट की बोरियां डालने, साफ पानी–चारा उपलब्ध कराने और बीमार पशुओं को अलग रखने को कहा। CCTV निगरानी व केयरटेकर मानदेय भुगतान जल्द करने के आदेश भी दिए गए।