सैदपुर: मुडरभा में ब्लैक मंडे, गर्मी से बचने को पोखरे में नहा रहे जुड़वा भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में हाहाकार
नंदगंज थानाक्षेत्र के मुडरभा गांव में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय दो सगे जुड़वा भाइयों हिमांशु यादव और प्रियांशु यादव पुत्रगण बच्चेलाल यादव की हृदयविदारक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ गाँव में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।