शिवपुरी नगर: पिछोर क्षेत्र में शादी में मिला हमसफर, मंदिर में लिए सात फेरे; अब परिजनों के खौफ से SP की चौखट पर पहुंचा प्रेमी जोड़ा
प्यार की राह में जब अपनों की बंदिशें दीवार बनने लगीं, तो एक नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा के लिए आज शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस कप्तान की शरण लेनी पड़ी। मामला शिवपुरी जिले का है, जहाँ मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वघरवारा की रहने वाली आरती लोधी ने पिछोर क्षेत्र के ग्राम नांद निवासी सोनू लोधी के साथ प्रेम विवाह किया है। अब परिजनों के खौफ के साए में जी रहे।