बेगूसराय: राजकीयकृत सावित्री प्लस-2 विद्यालय में महिला थाना द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान आयोजित
राजकीयकृत सावित्री प्लस टू विद्यालय उलाव में महिला थाना पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि महिला थाना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके अधिकार व कानून के बारे में बिंदुबार जानकारी दी गई.