डुमरा: मेहसौल में किरायेदार-मकान मालिक के विवाद ने ली एक बेगुनाह की जान, तमाशा देख रहे व्यक्ति के सिर पर लगा ईट
सीतामढ़ी: शहर के मेहसौल इलाके में किरायेदार और मकान मालिक के बीच हुए विवाद के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मेहसौल निवासी सौकत राइन (58 वर्ष), पिता हबीब राइन, अपने पड़ोस में चल रहे विवाद को देखने के लिए घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान सिर पर आ लगी ईद लगने से शौकत लाइन की मौत हो गई।