स्याना: बीबीनगर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Siyana, Bulandshahr | Jun 16, 2026
थाना बीबीनगर पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त दंपति पर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पूर्व प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।