बाराहाट: स्वीप कार्यक्रम के तहत बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से बाराहाट बाजार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
Barahat, Banka | Nov 4, 2025 बाराहाट बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार करीब 11 बजे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी। बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से बाराहाट बाजार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मतदान करने को लेकर सभी ने लोगों को जागरूक करते हुए नारे भी लगाए। पहले मतदान तब जलपान, मतदान मेरा मूल अधिकार जैसे नारे लगाये गये।