धमतरी: लग्जरी कार में गांजा तस्करी कर रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल, परिवार बनकर बच्चों के साथ कर रहे थे सफर
धमतरी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिहावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका।जिसकी तलाशी लेने पर कार के डिग्गी से 18 किलो 626 ग्राम गांजा जब्त किया। वही कार में परिवार बनकर यात्रा कर रहे महाराष्ट्र निवासी प्रवीण रविंद्र दुबे, पलाश गजभिए और सोनू प्रवीण खैरकार को गिरफ्तार किया गया।