75 वर्षीय रमेश धवाला ने योग कर युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश #kangralive
ज्वालामुखी के अष्टभुजा मंदिर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, रमेश धवाला ने किया योगाभ्यास #Jawalamukhi #rameshdhawala
ज्वालामुखी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने ज्वालामुखी के अष्टभुजा मंदिर परिसर में योगाभ्यास कर क्षेत्रवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
75 वर्ष की आयु में भी योग के प्रति अपनी लगन और समर्पण दिखाते हुए रमेश धवाला ने मंदिर परिसर में लोगों के साथ विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला है। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Kangra, Kangra | Jun 22, 2026