दुधि: प्रयागराज टीम ने बनवासी सेवा आश्रम का दौरा किया, ग्राम स्वराज अभियान के कार्यों का किया गहन अध्ययन
सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक स्थित गोविंदपुर में बनवासी सेवा आश्रम में आर्थिक अनुसंधान केंद्र, प्रयागराज से 30 सक्रिय नागरिकों की एक टीम शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंची। इस दल का उद्देश्य आश्रम द्वारा संचालित ग्राम स्वराज अभियान के कार्यों को समझना और उनसे सीखना था।