कैराना: कैराना में गुलशन नगर बस्ती के मुख्य मार्ग पर जलभराव, नगरपालिका पर अनदेखी के आरोप
Kairana, Shamli | Apr 27, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबार स्थित गुलशन नगर बस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। सोमवार शाम करीब छह बजे बस्ती निवासी मौलाना बिलाल अहमद ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी इसी स्थान पर जलभराव की गंभीर स्थिति बनी थी, जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।