रावतभाटा: रावतभाटा में रेबीज से बचाव की बड़ी पहल, सरामा एनिमल फाउंडेशन लगाएगी श्वानों को मुफ्त वैक्सीन
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में रेबीज के खतरे को रोकने के लिए सरामा एनिमल फाउंडेशन ने मुफ्त एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने की तैयारी की है। फाउंडेशन अगस्त या सितंबर में सभी वार्डों में जाकर श्वानों का सुरक्षित तरीके से वैक्सीनेशन करेगी। अभियान का उद्देश्य डॉग बाइट और रेबीज के खतरे को खत्म कर शहर को सुरक्षित बनाना है।