मुज़फ्फरनगर: सीकरी गांव का पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा, कहा- पहले भगाने का आरोप लगाया था, अब दोबारा कराया मुकदमा दर्ज
भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव का पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और राजपाल पर गंभीर आरोप लगाए। तालिब की मां इमराना ने बताया कि राजपाल उनके बेटे से तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है और रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पहले भी उस पर सविता को भगा ले जाने का झूठा आरोप लगाया गया था, जिसमें सविता ने तालिब के पक्ष में बयान दिए थे।