मुज़फ्फरनगर: ट्रेड फेयर बना मारपीट का अड्डा, महिलाओं ने महिला गार्ड को मेले में पीटा, थप्पड़-घूंसे बरसाए
नुमाइश मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर का एक और मारपीट वीडियो वायरल हुआ है। किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद महिलाओं ने महिला सिक्योरिटी गार्ड को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में कई महिलाएं गार्ड पर हमला करती दिख रही हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामला पिछले दिनों का बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।