डहरभंगा में धूमधाम से मनी माता शबरी की जयंती, भुइयां समाज का हुआ मिलन। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टाटीझरिया समेत प्रखंड के दर्जनों गांवों से समाज के लोग एकजुट हुए और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।