बाढ़: भीषण गर्मी से बाढ़ में सन्नाटा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट
Barh, Patna | May 21, 2026 बिहार में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी में बाढ़ शहर के सड़को पर दोपहर लगभग 1 बजे सन्नाटा देखने को मिला। वहीं दोपहर में एक्का दुक्का वाहन ही चलते देखा गया। एक दो स्कूली छात्राओं के गर्मी के कारण बेहोश होने की भी सूचना है। जिसका बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया।मौसम विभाग ने पटना समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है।