कोडरमा: तिलैया थाना में आहातू थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक समेत अन्य ने दी विदाई, कार्यकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की
तिलैया थाना परिसर में गुरुवार को आहातू थाना प्रभारी मेनका बिरुली के चाईबासा तबादले से पूर्व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, डीएसपी रतिभान सिंह तथा एसडीपीओ अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान एसपी अनुदीप सिंह ने मेनका बिरुली को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.