कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
आज उपायुक्त ऋतुराज द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण गुरुवार को 1 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, फार्मेसी, लैब, ऑडियोलॉजी, किचन, स्टोर रूम, इमरजेंसी, फिजियोथैरेपी समेत सभी प्रमुख वार्डों एवं विभागों का जायजा लिया।